दमोह. शनिवार रात दमोह जिले के रजपुरा और बटियागढ़ थाना क्षेत्रों में हुई लूट की दो सनसनीखेज वारदातों का हटा पुलिस ने घटना के कुछ घंटों में ही खुलासा कर दिया. दोनों वारदातो को अंजाम देने वाले छतरपुर के बकस्वाहा निवासी 5 आरोपियों को पुलिस ने देशी कट्टे व मशरूका सहित गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर है. एसडीओपी हटा वीरेंद्र बहादुर सिंह ने रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित,हटा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा,रनेह थाना प्रभारी प्रशीता कुर्मी व पुलिस के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 2 बाइकों पर सवार 6 आरोपियों ने देशी कट्टे से फायर कर अलग-अलग घटनाओं में फरियादियों से बाइक,मोबाइल और नकदी छीने गए थे. दोनो ही घटनाओ में फरियादियों द्वारा बताए अनुसार एक ही गिरोह के सदस्यों द्वारा वारदात को अंजाम देना बताया गया था.घटना की गंभीरता को देखते हुए दमोह पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह सहित पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे और रजपुरा,मड़ियादो, मगरोंन बटियागढ़ और छतरपुर जिले की बकस्वाहा पुलिस के साथ घटनास्थल का जायजा लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी, जिसमें पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

इनका कहना है 
पुलिस अधीक्षक दमोह राकेश कुमार सिंह  ने बताया कि इस कार्यवाही में बटियागढ़ थाना प्रभारी सोनाली जैन, मड़ियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे,बकस्वाहा थाना प्रभारी धनसिंह नलवाह,चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह,रजपुरा प्रभारी राजीव पुरोहित,चौकी प्रभारी क्लेमेंट जोन सहित पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!