पन्ना. एमपी .पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बाघिन की मौत हो गई जिससे पार्क प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति निर्मित है । दरअसल बीते 15 दिनों में पीटीआर में एक तेंदुआ और रीछ की भी मौत हो चुकी है। हाल ही में उमरझाला बीट में एक बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई,बाघिन की उम्र लगभग 10 साल बताई जा रही है।इस घटना के बाद वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था सवाल खड़े हो रहे हैं। बाघिन की मौत की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और शव का मेडिकल परीक्षण उपरांत अंतिम संस्कार किया गया। 
' '
बाघिन को मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया , लेकिन डीएफओ गर्वित गंगवार ने आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत की आशंका जताई है।उक्त घटना से पार्क प्रबंधन पर वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान लग रहे हैं।












