स्वतंत्रता संग्राम की अमर सेनानी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का सादगी पूर्ण मनाया बलिदान दिवस

बक्सवाहा/ बक्सवाहा ब्लॉक के सुनवाहा ग्राम में 1857 की स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का 167 वां बलिदान दिवस समाज बंधुओं एवं ग्राम वासियों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया कार्यक्रम की शुरुआत मैं ब्लॉक के समस्त समाज बंधुओं का मंगल भवन सुनवाहा में एकत्रीकरण हुआ सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं तिलक किया गया इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित आलोक संघ के पूर्व अध्यक्ष लाखन सिंह लोधी जी द्वारा रानी अवंती बाई के शौर्य एवं पराक्रम के बारे में बताया कि किस प्रकार हमारी समाज की एक वीरांगना ने आजादी के आंदोलन में अभूतपूर्व शौर्य दिखाकर अपने रामगढ़ राज्य की रक्षा की और अंग्रेजों से डटकर मुकाबला करते हुए शहीद हो गई इसके बाद जिला पंचायत सदस्य करण सिंह लोधी द्वारा बताया गया कि हमें वीरांगना के बताए हुए रास्ते पर चलना है और अपने समाज मै फैली कुरीतियों को को मिटाना है और अपने बच्चों को शिक्षित करना है हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे समाज से ऐसी वीरांगना ने जन्म लिया हम उनके बलिदान को कभी भी भूल नहीं सकते कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूप सिंह लोधी शिक्षक छत्रपाल सिंह ओंकार सिंह तिलक सिंह, मलखान सिंह सरपंच महेंद्र सिंह सरपंच चतुर सिंह सरपंच, अभय सिंह देवेंद्र सिंह अनिकेत सिंह बहादुर सिंह महाराज सिंह ब्लॉक आलोक संघ अध्यक्ष नारायण सिंह एवं जिला आलोक संघ अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, हरि सिंह सरपंच मनोहर सिंह सरपंच कमल सिंह सरपंच, रगबीर सिंह उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार शिक्षक देवी सिंह राजपूत द्वारा किया गया।।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!