IMG_20240819_154849
Picsart_25-01-25_15-46-51-739
Picsart_25-01-21_10-19-45-140
Picsart_25-01-25_15-00-22-503
Picsart_25-01-25_16-29-36-011
Picsart_25-01-25_15-19-27-959
Picsart_25-01-25_15-24-49-112
Picsart_25-01-20_12-53-01-269
Picsart_25-01-20_13-08-46-336
Picsart_25-01-20_13-14-01-904
Picsart_25-07-16_11-18-01-216
previous arrow
next arrow

दमोह, एमपी

IMG_20240819_154849
Picsart_25-01-25_15-46-51-739
Picsart_25-01-21_10-19-45-140
Picsart_25-01-25_15-00-22-503
Picsart_25-01-25_16-29-36-011
Picsart_25-01-25_15-19-27-959
Picsart_25-01-25_15-24-49-112
Picsart_25-01-20_12-53-01-269
Picsart_25-01-20_13-08-46-336
Picsart_25-01-20_13-14-01-904
Picsart_25-07-16_11-18-01-216
previous arrow
next arrow

मडियादो थाना क्षेत्र के ग्राम पाली में पिछले तीन दिनों से डायरिया फैला हुआ है, जिसमे आधा सैकड़ा लोग बीमार हो गए है वही डायरिया से 8 वर्षीय बालिका की मौत की सूचना भी सामने आई है।  सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा पाली ग्राम में पहुंचकर स्वास्थ्य परिक्षण कर इलाज किया जा रहा है। पाली पहुंचे डॉक्टर प्रदीप तंतुवाय,  सचिन अग्रवाल, ड्अरविंद नेमां, सीएचओ चाहना जाटव द्वारा मरीजों की जांच और इलाज किया गया।इसके अलावा गंभीर मरीजों को हटा और दमोह रेफर कर दिया गया है। स्वास्थ प्रबंधन के अनुसार स्थिति अब नियंत्रण मैं है व डायरिया फैलने की वजह चिन्हित कर ली गई। जानकारी के अनुसार 8 अगस्त को देर रात आधा दर्जन लोग डायरिया से बीमार हुए । वही सुबह तक मरीजों की संख्या बढ़ गई । वही इसी बीच रबीना पिता ब्रजेश वर्मन उम्र 8 वर्ष की मौत होने की सूचना भी सामने आई । इसके अलावा अन्य गंभीर बीमार ग्रामीणों को मडियादो अस्पताल लाया गया और कुछ सीधे हटा दमोह अस्पताल चले गए। सरपंच किशोर यादव द्वारा लिखित सूचना मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी हटा व जनपद सीईओ को दी गई जिसमे लेख किया गया की गांव में 60 से 70 लोग डायरिया से ग्रस्त है व एक 8 वर्षीय बच्ची की मूत हो चुकी है स्वास्थ टीम भेजी जाए।

Picsart_25-01-20_11-24-49-365
IMG_20240819_154849
previous arrow
next arrow
मौके पर पहुंचे ड्रा प्रदीप तंतुवाय द्वारा बताया गया की 25 से अधिक लोगो का स्वास्थ परिक्षण किया गया जिनमे कुछ अन्य रोग सहित डायरिया के मरीज है। ग्रामीणों के अनुसार एक कुआ का पानी पिया था जिसके बाद यह स्तिथि बनी। वही स्वास्थ प्रबंधन ने उक्त कुआ में ब्लीचिंग पाउडर सहित हेंडपम्म का पानी पीने की सलाह दी गई है। इस संबंध में सीबीएमओ ड्रा संदीप पलंदी ने बताया की स्वास्थ टीम भेजकर पाली में इलाज किया जा रहा है व स्थिति नियंत्रण में है। शुक्रवार सुबह मड़ियादो पुलिस भी पाली ग्राम पहुंची और स्कूल के विद्यार्थियों को समझाइश दी।

 

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!