हटा में 33 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आए बाइक सवार दो लोगों को लगा करेंट सिविल अस्पताल हटाने पर पुलिस और बिजली विभाग का अमला मौके पर
दमोह,एमपी
हटा नगर के केंद्रीय विद्यालय के पीछे बीटीआई ग्राउंड के पास झूलते बिजली के तार हादसों का सबक बन रहे हैं आज यहां से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक करंट की चपेट में आ गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद के बाद गंभीर हालत में सिविल अस्पताल हटा भिजवाया गया है।
बताया जा रहा यशवेंद्र विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष और दीपेश विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी बरखेड़ा वेस मजदूरी करने के लिए जा रहे थे
जैसे ही दोनों बाइक से बाहर 33 केवी लाइन के नीचे से निकले हाई वोल्टेज करंट ने इन्हें अपनी ओर खींच लिया और हादसा हो गया ,बाइक सवारों को करंट से झूलसता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद करते हुए अस्पताल भिजवाया सूचना पर हटा थाना पुलिस का डायल हंड्रेड वहां और बिजली कर्मचारी भी मौके पर पँहुचे।
ग्रामीणों का अरविंद यादव राकेश यादव श्रीराम यादव रुद्रेश , यशवंत मुंडा हरिशंकर यादव नीलेश यादव नीतेश यादव सर्वेंद्र यादव संदीप यादव मानवेंद्र यादव कृष्णकांत दुबे टिंकू साहूआरोप है कि कई बार बिजली विभाग को 33 केवी लाइन के तार ऊपर करने और मेंटेनेंस के लिए आवेदन दिया गया है मौके शिकायतें भी की गई हैं लेकिन बिजली विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा जिससे हादसे हो रहे हैं।













