दमोह।एमपी. विधानसभा क्षेत्र हटा अंतर्गत अधिकांस स्कूलों में शिक्षक लापरवाही कर रहे हैं जहां स्कूल देर से खुलते हैं वहीं समय के पहले बंद कर दिए जाते हैं नतीजतन विद्यार्थियों का भविष्य चौपट हो रहा है। हालात ऐसे है स्कूल के विद्यार्थियों को कही कही तो नाम लिखना भी नहीं आता। तो कही विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने निजी स्कूलों में दाखला लेना पड़ रहा है।
हद हो गई यार
हद तो तब हो जाती है जब राष्ट्रीय पर्व जैसे अवसर पर भी लापरवाह शिक्षक देखने मिल रहे है।
मामला पटेरा ब्लॉक के खमरिया पीएस स्कूल का देखने मिला है यहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे एक शिक्षक ध्वजारोहण होने के बाद स्कूल पहुंचे है जानकारी के अनुसार इस स्कूल में 3 शिक्षक पदस्थ है जिनमे ध्वजारोहण के दौरान एक शिक्षक की मोजूद थे।
एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद