
उप वन मंडल तेंदूखेड़ा रेंज का मामला
दमोह: जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत तेजगढ़ रेंज की घुटरिया बीट में एक तेंदुआ का शव मिला है।
उक्त जानकारी वन विभाग के आला अधिकारियों को लगने के बाद डीएफओ महेंद्र सिंह ऊईंके, एसडीओ रेखा पटेल सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं। तेंदुए का शव भदभदा नाले के समीप एक चट्टान में मिला है।
फारेस्ट की टीम द्वारा मौका स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया जा रहा है । फिलहाल तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।














