दमोह। एमपी

दमोह जिले के हिंडोरिया में पठानी मोहल्ले के कुँए में दो मासूम बच्चे गिर गए, दोनो की मौत से क्षेत्र में सनसनी का माहौल निर्मित है।

हिंडोरिया थाना क्षेत्र के वार्ड 8 स्थित पठानी मोहल्ले के कुँए में डूबने से 2 मासूम बालको की दुःखद मौत हो गई बताया जा रहा दोनो चचेरे भाई आरिस खान उम्र 8 वर्ष और अल्फेज खान उम्र 7 वर्ष थी

दोनो माशूम बच्चे 2:00 से घर से लापता थे  परिजनों ने  दोनों बच्चों के लापता होने की सूचना हिंडोरिया थाना पुलिस में दी थी जिसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों का गुम इंसान भी दर्ज किया था इसके बाद देर शाम दोनों बच्चों के सब कुएं में पड़े होने की सूचना मिली।

घटना की सूचना पर हिंडोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची दोनों बच्चों के शव कुएं से निकलकर पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया भेजे गए हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!