दमोह। शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गए उक्त घटना मड़ियादो बर्धा मार्ग की बताई जा रही है, घायल व्यक्ति बाइक से सड़क किनारे गिरा हुआ राहगीरों ने देखा जिसकी सूचना 100 डायल को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल व्यक्ति की पहचान
ठाकुरदास पिता सुखलाल आदिवासी उम्र 22 साल निवासी मादो बताया गया है। इसी प्रकार एक व्यक्ति और मड़ियादो शिवपुर मार्ग पर सड़क हादसे में घायल होने की खबर है जिसे भी राहगीरों और जनप्रतिनिधियों की मदद से  अस्पताल पहुंचाया गया। उक्त घटना शिवपुर तिराहे की बताई जा रही है घायल नंद लाल राजपाली निवासी मडियादो को मड़ियादो सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हटा रेफर किया गया है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!