दमोह।एमपी
दमोह जिले के उप तहसील मड़ियादो के मुख्य मार्ग पर करीब एक किमी एरिया में सड़क को दोनो किनारों पर हुए अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला जिसमे अतिक्रमण धारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। हालाकि प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण धारियों को कारवाई के पहले नोटिस देकर समय सीमा में अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी थी। अतिक्रमण हटाने की कारवाई शुरू होते ही हड़कंप के हालात बन गए और लोग स्वयं ही अतिक्रम हटाने जुट गए। कारवाई के दौरान नायब तहसीलदार शिवराम चडार थाना प्रभारी मड़ियादो बृजेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। 
तो मिलेगी राहत
अगर अतिक्रमण हटाने और पुनः अतिक्रमण न होने पाएं इसमें प्रशासन सफल रहा तो निश्चित बड़ी राहत की खबर होगी, उक्त इकलौता मार्ग है जिस रूट से हटा,पन्ना और छतरपुर के लिए वाहन आते जाते हैं।
तंगहाल मार्ग होने से दिन में अनेक बार जाम की स्थिति निर्मित होती है। जाम में इमरजेंसी वाहन भी फस जाते है जो बड़ी विडंबना है।













