बाल विवाह रोकने का शपथ के साथ संकल्प लिया
हिण्डोरिया।दमोह कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन की मदद से संचालित संकल्प समाजसेवी संस्था दमोह द्वारा एक्सिस टू जस्टिस परियोजना के तहत ग्राम पंचायत कादीपुर एवं लुहर्रा में ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समितियों की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में समितियों के गठन उद्देश्य, सभी सदस्यों के अधिकार एवं कर्तव्यों तथा बाल अधिकार एवं संरक्षण के विषयों पर सूक्ष्म विमर्श कर सामाजिक दायित्व तय किया गया। इस मौके पर विशेष कर बाल विवाह को रोकने एवं ग्राम पंचायत को बाल हितैषी एवं बाल मित्र बनाने सामुहिक शपथ भी ली गई।

' '
इस कार्यक्रम के बारे मे संस्था के कार्यकर्ता सुजात खान ने बताया कि दोनों गावों के शासकीय मिडिल स्कूलों में बच्चों के ज्ञान वर्धन हेतु गुड टच- बैड टच विषय पर प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान पूर्व मे आयोजित रंगोली, चित्रकला, साईकिलिंग प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता रहे शाला के बच्चों को संकल्प समाज सेवी संस्था व्दारा प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। साथ ही स्कूली बच्चों की बाल केबिनेट की बैठक के अलावा गाँव मे किशोरी मण्डल की बैठक कर उन्हें बाल विवाह के प्रति सजग किया गया। बैठक मे कादीपुर सरपंच रामचंद्र अहिरवार, लुहर्रा सरपंच महेश उपाध्याय, सचिव सुश्री शोभा केसरवानी, सचिव रोशनी अहिरवार, प्रधान पाठक शोभा लाल पटेल, प्रधानाध्यापक सलमा काज़ी, एसओ पंकज शर्मा , सैनिक नोने सिंह सहित बाल संरक्षण समिति के नियत सम्मानित सदस्य, पंचगण , गणमान्य नागरिक, बाल मित्र, शौर्य दल सदस्य, शिक्षक- शिक्षिकाऐं,आंगनवाडी़ कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता , स्कूली बच्चे आदि शामिल हुये।












