सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच व्यक्तियों की मौत
बुंदेलखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जटाशंकर धाम जा रहे थे लोग
नया ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे परिजन , बना मौत का कारण

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला से बड़ा और दुखद समाचार सामने आया है, यहां ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हुई है एवम 3 अन्य घायलों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड दिया। हादसे में और भी करीब 38 लोग हुए घायल हुए हैं।
पूरा मामला बिजावर बाजना मार्ग पर हुआ है यहां एक ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे दो व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ,और ट्राली में करीब 40 लोग जो सवार थे उनमें सभी घायल हुए है, घायलों ने सबसे अधिक बच्चे शामिल है, गंभीर घायलों को जिला अस्पताल छतरपुर रिफर किया गया है, हादसे में शिकार सभी बक्स्वाहा अंतर्गत ग्राम जुझारपुरा के निवासी है। सभी लोग जटाशंकर धाम जाते समय हादसे का शिकार हो गए सभी लोग नया ट्रैक्टर आने की खुशी में दर्शन करने जटाशंकर जा रहे थे। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बिजावर एसडीओपी शशांक जैन सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल भेजा।
गंभीर रूप से हुए घायलों में तीन और की मौत होने की खबर है।













