दर्रा नाले में जारी है अवैध पत्थर खनन , पर्यावरण को हो रहा नुकसान, राजस्व को लग रहा चूना

दमोह।एमपी.दमोह जिले के हटा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ियादो में दर्रा प्राथमिक स्कूल के समीप जंगली नाले में कतिपय खनन माफिया दिन रात पत्थर तोड़ कर प्राकृतिक चट्टानों को तहस नहस करने जुटे हैं। जिस कार्य में कुछ ट्रेक्टर मालिक मिले हुए हैं, मजदूरों से दिन रात पत्थर तुड़वाते है और रात्रि में ट्रेक्टर ट्राली में भरकर उप तहसील मड़ियादो क्षेत्र में मन माफिक दाम में बेच रहे हैं।

चंद रुपयों की लालच में मजदूर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहें है वही सासन को भी राजस्व का चूना लगाया जा रहा है।
इस और न तो राजस्व विभाग ध्यान दे रहा है न खनिज विभाग नतीजतन पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। उल्लेखनीय है अवैध खनन क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा है प्रशासन द्वारा कारवाई नहीं किए जाने से कथित खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।













