एक माह से अंधेरे में रहने को मजबूर नरगी गांव के लोग

समस्या बताते ग्रामीण
मडियादो दमोह। एक माह से अंधेरे में डूबा पूरा गांव
'
IMG_20240819_154849
Picsart_26-08-13_15-04-08-358
Picsart_26-08-13_15-14-41-068
Picsart_26-08-13_15-12-22-148
Picsart_26-08-13_16-06-22-812
Picsart_26-08-13_16-05-09-691
Picsart_26-08-14_09-48-34-309
Picsart_26-08-14_09-51-32-871
Picsart_26-08-14_09-59-24-288
Picsart_26-08-14_09-57-18-780
Picsart_26-08-14_10-21-36-727
Picsart_26-08-14_10-20-29-451
previous arrow
next arrow
'

मडियादो — मलवारा पंचायत अंतर्गत नरगी गांव के लोग एक माह से अंधेरे में रहने को मजबूर है। ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर बिजली दफ्तरों के लगातार चक्कर लगा रहे है लेकिन कोई सुनाई नही हो रही है। जानकारी के अनुसार नरगी गांव में रखा 25 केबी का ट्रांसफार्मर एक माह पहले जल गया था जिससे पूरे गांव में बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। ग्रामीणों द्वारा बताया गया की विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर बिल जमा करा लिया गया और जला ट्रांसफार्मर भी ले गए थे लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी नया ट्रांसफार्मर विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया। गांव में लाइट न होने के कारण ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज के लिए अन्य गांव जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया की शाम होते ही पूरा गांव में अंधेरे में डूब जाता है । फसलों में जंगली जानवर आ जाते है जिससे भय बना रहता है। शाम को जहरीले सांप बिच्छु का भय बना रहता है जिसके चलते मजबूरन महंगा तेल खरीदकर दीपक जलाना पड़ रहा है। युवा नेता और समाजसेवी पुष्पराज सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक दर्जन युवा हटा विघुत विभाग पहुंचे जिन्होंने ग्रामीणों के हित में मांग की।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!