IMG_20240819_154849
Picsart_25-01-25_15-46-51-739
Picsart_25-01-21_10-19-45-140
Picsart_25-01-25_15-00-22-503
Picsart_25-01-25_16-29-36-011
Picsart_25-01-25_15-19-27-959
Picsart_25-01-25_15-24-49-112
Picsart_25-01-20_12-53-01-269
Picsart_25-01-20_13-08-46-336
Picsart_25-01-20_13-14-01-904
Picsart_25-07-16_11-18-01-216
previous arrow
next arrow

गजरथ फेरी के साथ पंचकल्याणक महा महोत्सेव का समापन

हटा दमोह

कुछ दिन पूर्व जिस पाषाण पर कारीगर अपनी छैनी हथोडी से प्रहार करते हुए उसे प्रतिमा का रूप दे रहा था, वह पत्थर जब मूर्ति का आकार लेती है और उसे छै दिन के धार्मिक अनुष्ठान से भगवान बना दिया जाता है तो इंसान जिसे सोचने समझने एवं कुछ करने सबका ज्ञान है वह भगवान क्यों नहीं बन पा रहा है।

Picsart_25-01-20_11-24-49-365
IMG_20240819_154849
previous arrow
next arrow
यह बात आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के परमशिष्य् उपाध्यांय मुनि श्री विरंजन सागर जी महाराज ने आज वनांचल गांव सादपुर में चल रहे पंचकल्याणक महा महोत्सव के समापन अवसर पर अपनी दिव्य देशना में विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए कही, मुनिश्री ने कहा कि जिस सूर्यमंत्र से पाषाण भगवान बन जाता है, वैसा की सूर्यमंत्र इंसानो के लिए भी जरूरी है, वह सूर्यमंत्र जो आत्मा को परमात्मा से मिला दे, इसी से इंसान भी भगवान बन सकता है, देश की आजादी जब अहिंसा परमो धर्मः जिया और जीने के आधार पर मिल सकती है तो इसे जीवन में अपनाकर तो देखा, जिन्दगी निखर जायेगी, यदि विजय हासिल करनी है तो अहिंसा धर्म का पालन करना होगा, अहिंसा आज हर देश की आवश्यकता है।
मुनिश्री ने वनांचल वासियों से अपने जीवन में शाकाहार अपनाने का आव्हा्न किया और नशा व्यसन से दूर रहने को कहा।
आयोजन में निरंतर सहयोग करने वाले कार्यकर्ता स्वयंसेवियों का सम्मान आयोजक समिति के द्वारा किया गया।
मंगल देशना के उपरांत आयोजन स्थल पर गजरथ फेरी प्रारंभ हुई, सप्तम अश्व पर धर्मध्वोजा लेकर युवा चल रहे थे, गाजे बाजे के साथ मुनि संघ, रथ पर श्रीजी को लेकर सारे पात्र इन्द्र इन्द्राणी चल रहे थे, कुबेर इन्द्र द्वारा रत्नों की वर्षा की जा रही थी, बडी संख्याे में भक्त भी गजरथ फेरी में चल रहे थे, त्रय गजरथ के अतिरिक्त बग्गी में महोत्स्व के पात्र बैठे हुए थे।
आयोजन में आज आसपास के करीब २५ से अधिक गांवों के हजारों लोग पहुंचे, गजरथ फेरी के मनोरम क्षणों को सभी अपने अपने मोबाईल में कैद करने लगे हुए थे, गजरथ फेरी उपरांत संत निवास का भूमि पूजन भी किया गया।

IMG_20240819_154849
Picsart_25-01-25_15-46-51-739
Picsart_25-01-21_10-19-45-140
Picsart_25-01-25_15-00-22-503
Picsart_25-01-25_16-29-36-011
Picsart_25-01-25_15-19-27-959
Picsart_25-01-25_15-24-49-112
Picsart_25-01-20_12-53-01-269
Picsart_25-01-20_13-08-46-336
Picsart_25-01-20_13-14-01-904
Picsart_25-07-16_11-18-01-216
previous arrow
next arrow

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!