दमोह।एमपी
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कारवाई, रिवाल्वर जिंदा कारतूस सहित 4 व्यक्ति गिरफ्तार कारवाई के बाद आज पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

' '
दमोह कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर फिल्टर तलैया की टंकी के पास दो लड़कों को रिवाल्वर एवं चाकू लिये खड़े होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की ओर उक्त आरोपियों को पकड़ा और आर्म्स एक्ट के तहत कारवाई की। पकड़े गए आरोपी बंटी उर्फ ब्रजेश पिता कन्हैयालाल प्रजापति उम्र 20 साल निवासी फुटेरा वार्ड नं. 3 दमोह एवं राहुल पिता मुकेश रजक उम्र 20 वर्ष निवासी अंबरी बरखेरा थाना हिण्डोरिया के निवासी हैं।आरोपी बंटी उर्फ ब्रजेश प्रजापति के कब्जे से रिवाल्वर मय दो कारतूस के जप्त किए हैं , एवं आरोपी राहुल रजक के कब्जे से लोहे का बटनदार चाकू जप्त किया गया। आरोपियो के विरूद्ध थाना कोतवाली में अप.क्र. 117/24 धारा 25/27,25(2) आयुध अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया आरोपियो से पूछताछ पर आरोपियो द्वारा शरद अहिरवार व हेमंत पटैल का अवैध हथियारो के काम में संलिप्त होना बताया जो विवेचना के दौरान आरोपी शरद अहिरवार एवं हेमंत पटैल को गिरफ्तार किया गया है ।
एवं शरद अहिरवार से एक पिस्टल एवं हेमंत पटैल से एक तलवार एवं 03 चाकू बरामद किये गये, आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया।उक्त कारवाई में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आनंद सिह ठाकुर, उनि. चंदन सिह, प्रधान आरक्षक डेलन, संजय पाठक, महेश यादव, भानु, अजीत, आरक्षक देवेन्द्र रैकवार, नरेन्द्र पटेरिया, आकाश पाठक सामिल रहे।













