सुधीर मिश्रा एमपी प्लस न्यूज़ दमोह

दमोह : छतरपुर जिले से दमोह जिला के हटा आ रही एक बस में रंगदारी से रूपये बसूलने पर कारतूस दिखा कर गोली मारने का मामला सामने आया है
आरोपी को बस यात्रियों की मदद से बस चालक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जानकारी के अनुसार न्यू नोगरिया बस खजुराहो से हटा की ओर आ रही थी, पौंडी व खजरुट के पास आरोपी अमित दुबे ने बस रोककर कंडक्टर से पैसे की मांग की मना करने पर अमित ने कारतूस दिखाकर गोली मारने की बात कही। बस मालिक और अमित दुबे के बीच विवाद देख यात्रियों ने अमित को पकड़ लिया और बस में डालकर मडियादो थाना ले आए। थाना प्रभारी मड़ियादो ने बताया की सूचना प्राप्त होने पर आरोपी अमित दुबे को पकड़ा है जिसके पास से दो जिंदा कारतूस मिले है। फरियादी के बताए अनुसार रास्ते में फेंके गए कट्टे की तलाश पुलिस कर रही है। बतादे की आरोपी आदतन अपराधी है एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है हालाँकि सबूतों के अभाव में रिहा भी हो गया है













