चोरईया,घोघरा, बछामा ग्रामपंचायतों के सरपंच सचिव स्कूलों के विद्यार्थी एवं ग्रामीण रहे मौजूद

दमोह \ मड़ियादो _ जनपद पंचायत हटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोरईया के कलकुआ गांव में आज आंनद उत्सव का आयोजन किया गया जिंसमे ग्राम पंचायत चोरईया,घोघरा, बछामा के ग्रामीण,स्कूली छात्र छात्राओं सहित जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में विभिन्न आयोजन किये गए
पूर्व सैनिक अनन्तराम पांडे, गुबंदी आदिवासी, सुरजरानी रानी आदिवासी ने दीप प्रज्ववलन, सरस्वती जी पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की,जिसका स्वस्तिवाचन शिक्षक राकेश मिश्रा,हरिशंकर तिवारी,सचिव स्वदेश त्रिपाठी ने किया,
मंच पर उदयपुरा, कलकुआ,आदि स्कूलो के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में घोघरा सरपंच बबीता लोधी,सचिव आंनद जेन,मोहन यादब, अखिलेश पटेल,राकेश यादव,कीर्ति उपाध्याय सहित आंगनबाड़ी,आशा कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, स्वस्थ्य कर्मचारियों सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षको की उपस्थिति रही।













