दमोह।मड़ियादो। पन्ना टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र मडियादो बफर में वन अमले ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर वनकक्ष क्रमांक 38, बीट उदयपुरा में करीब 2 हेक्टेयर क्षेत्र में जुताई करते पाए गए ट्रैक्टर को कल्टीवेटर सहित जप्त कर लिया गया।
वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की मंशा से जुताई कर रहे आरोपी राकेश यादव पिता मुलाम यादव निवासी ग्राम पाटन, जिला दमोह को गिरफ्तार कर वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

कारवाई के दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी जेपी मिश्रा के नेतृत्व में परिक्षेत्र सहायक ऋषि पटेरिया, बीट प्रभारी रामगोपाल अहिरवार, वन रक्षक सुधाकर पांडे, सूर्यकांत उइके, संतोष सेन, पुष्पेंद्र सहित अन्य कर्मी मौजूद थे













