दमोह।मड़ियादो थाना क्षेत्र के बर्धा-मड़ियादो मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में अज्ञात बाइक चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी राहगीरों ने मड़ियादो थाना पुलिस को लगभग दोपहर 2 बजे दी।

घटनास्थल मनका की बगिया के पास पाया गया, जहाँ मृतक और पन्ना जिले की पासिंग बाइक पड़े हुए थे। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। मड़ियादो थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।













