दमोह (एमपी) अचानक मौसम ने करवट बदल ली और आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। शनिवार दोपहर जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के समीप ग्राम पिपरिया दिगंबर में पेड़ की डाल महिला के ऊपर गिरने से महिला की दुखद मौत हो गई। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने चेकअप और ईसीजी कराकर मृत घोषित कर दिया। मौके पर जबलपुर नाका चौकी से प्रधान आरक्षक दीपक और आरक्षक रुपेश ने पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कार्रवाई की । पुलिस ने बताया कि मृतिका संतोष रानी पति राम गोपाल पटेल उम्र 55 वर्ष की मौत हो जाने पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
By Yusuph Pathan
एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

