दमोह(हटा) मड़ियादो उप तहसील क्षेत्र अंतर्गत भूलखेड़ा गांव में एक व्यक्ति पर जंगली सुअर ने तेंदू पत्ता तोड़ने के दौरान जंगल में हमला कर दिया हमले में बारेलाल अहिरवार 60 वर्ष घायल हो गया, जिसे मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसका इलाज जारी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी एच एच भार्गव ने बताया घायल व्यक्ति का इलाज कराया जा रहा है , जिसे तात्कालिक आर्थिक मदद दी गई है, घायल के उपचार में जो खर्च आएगा उसे विभाग देगा।

उल्लेखनीय है की दमोह जिले का मडियादो वन परिक्षेत्र पन्ना टाइगर रिजर्व का एक हिस्सा है, उक्त एरिया पीटीआर क्षेत्र होने से बडी तादाद में मांसाहारी एवम हिंसक वन्य प्राणियों का रहवास है । तेंदू पत्ता सीजन के दौरान वन्य प्राणी इंसानों की चहलकदमी से परेशान रहते हैं और हिंसक हो कर इंसानों पर हमला कर देते हैं।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!