दमोह।
पेड़ काटते समय करंट की चपेट में आया किशोर,गम्भीर हालत में सिविल अस्पताल हटा लाया गया
मगरोंन गांव की घटना

मगरोंन गांव में पेड़ काट रहे किशोर के करंट की चपेट से गम्भीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा हल्ले आदिवासी पिता शंकर आदिवासी उम्र 14 वर्ष निवासी मगरोंन हाइटेंशन बिजली लाइन के नीचे लगे पेड़ को काट रहा था,जो अचानक करंट की चपेट में आ गया हादसे के शिकार बच्चे को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज जारी है।
सूचना पर डायल 100 पायलट सन्देश पाठक, आर रामप्रसाद मौके पर पँहुचे और गम्भीर हालत में डायल 100 से सिविल अस्पताल हटा भेजा गया है।













