दमोह।एमपी, दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के नीमखेड़ा गांव में एक नाबालिग किशोर अपनी प्रेमिका से बातचीत और शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। किशोर देर रात से गुरुवार सुबह तक टॉवर पर बैठा रहा, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।जानकारी मिलते ही बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी, रजपुरा थाना प्रभारी ,विनीत शिलास, तथा ग्राम सरपंच ,महेंद्र कटारे, मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और ग्रामीणों ने काफी देर तक समझाइश दी, जिसके बाद किशोर सुरक्षित नीचे उतर आया।किशोर ने बताया कि वह मजदूरी के लिए गुजरात गया था, जहां उसकी एक नाबालिग लड़की से दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी, लेकिन लड़की के परिजनों ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया, जिससे वह परेशान हो गया। इसी नाराजगी और प्रेमिका से बात कराने की मांग को लेकर वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।अधिकारियों ने किशोर को समझाया कि लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं, इसलिए वर्तमान में शादी कानूनी रूप से संभव नहीं है। उसे बालिग होने तक इंतजार करने तथा परिजनों से चर्चा कर उचित तरीके से आगे बढ़ने की सलाह दी गई। समझाइश के बाद मामला शांत हो गया और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
By Yusuph Pathan
एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

