demo

पन्ना, बांधवगढ़ से एक-एक बाघिन और भोपाल से एक टाइगर को किया जायगा  शिफ्ट 

पन्ना (एमपी) 

एमपी प्लस न्यूज़ : मध्य प्रदेश के  शिवपुरी माधव नेशनल पार्क को जल्द ही बाघों से आबाद करने की तैयारी की जा रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व में चौथी पीढ़ी की युवा बाघिन को जल्द ही शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में शिफ्ट किया जायगा । प्रदेश में बाघ पुनर्स्थापन प्रोजेक्ट के तहत माधव नेशनल पार्क में 15 जनवरी से तीन बाघ शिफ्ट किए जाने हैं। इसमें ​पन्ना, बांधवगढ़ से एक-एक बाघिन और भोपाल से एक टाइगर को शिफ्ट किया जाना प्रस्तावित है। यहां कुल पांच बाघों को बसाया जाएगा। पन्ना टाइगर रिजर्व  के फील्ड डायरेक्टर बृजेन्द्र झा ने मीडिया से जानकारी देते  हुए बताया कि उनके यहां से एक बाघिन को शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क भेजने की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। एक युवा बाघिन को चिन्हित कर उस पर नजर बनाये हुए हैं।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!