पीटीआर में कार्रवाई-अवैध उत्खनन पर पंचायत पर ठोका एक लाख से अधिक का जुर्माना
ग्राम पंचायत कनकपुरा का मामला

दमोह \ पन्ना – दमोह जिला के हटा अनुविभाग अंतर्गत अवैध उत्खनन  चरम पर है जिसमें कार्रवाई के आभाव में कथित ठेकेदार अपनी सहूलियत के हिसाब से खनन कर रहे है फिर जंगल हो या राजस्व भूमी, लबें समय बाद पीटीआर क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की गई है जिसमें करीब एक लाख रूपए जुर्माना ग्राम पंचायत पर ठोका गया है वन परिक्षेत्र अधिकारी एच एच भार्गव ने बताया ग्राम पंचायत कनकपुरा मेे पीएफ 367 पर आवादी से लगी हुई फारेस्ट की भूमी,झिन्न्ना नाला पर अवैध उत्खनन पर कार्यवाही में वन आमले ने 16 स्थानों पर छोटे बड़े उत्खनन क्षेत्र चिन्हित किए,जिसका रक्वा 0.2603 हेक्टेयर पाया गया,जिसमे उत्खनन से निकले 72.33 घन मीटर पत्थर की मौके पर माप की गयी है,प्राप्त पत्थर  सुरक्षा एवं उपयोग की दृष्टि से,ग्राम पंचायत के सहयोग से पाली केम्प के पास रखवाया गया, उक्त खनन ग्राम पंचायत प्रतिनिधि  द्वारा  कराया गया पाया गया है।जिस पर वन अपराध दर्ज कर एक लाख 13 हजार 992 रूपए मुवाजा बनता है जिसे बसूलने की कार्रवाई की जा रही है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!