विस्फोट होने से किशोरी घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
दमोह। रविवार एक किशोरी विस्फोट होने से हुए धमाके में घायल होने की खबर है।जिसे हादसे के बाद जिला अस्पताल दमोह लाया गया जहां इलाज जारी है बताया जा रहा है की 12 वर्षीय शिवानी पिता लक्ष्मण आदिवासी निवासी जमुनिया जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत रहने वाली है जो विस्फोट से बुरी तरह घायल हो गई। नाबालिग लड़की बकरी चराने गई हुई थी जहा किसी अज्ञात वस्तु में विस्फोट होने से वह चपेट में आ गई। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां इलाज जारी है है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी है।












