मड़ियादो दमोह। पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ियादो बफर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घोघरा के जुनेरी गांव में शनिवार सुबह एक ग्रामीण पर रीछ ने हमला कर दिया। घटना में ग्रामीण घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जुनेरी निवासी पंखु आदिवासी सुबह शौच के लिए गांव के समीप गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपा रीछ अचानक बाहर निकला और उस पर हमला कर दिया। पंखु आदिवासी ने बताया कि रीछ ने उसे झपटकर घायल कर दिया। उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद रीछ उसे छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया।घटना के बाद परिजन घायल को तत्काल मड़ियादो शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल हटा रेफर कर दिया गया।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!