मड़ियादो।(दमोह) कस्बे के बालिका छात्रावास के पीछे नाला जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरगद के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मड़ियादो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान  दिब्बी रजक निवासी मड़ियादो के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह नाला की ओर जा रहे लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल हटा भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!