दमोह।एमपी
दमोह शहर स्थित बेलाताल तालाब में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है की दिनाक 22जनवरी को अयोध्या में भगवान राम को प्राण प्रतिष्ठा होना है जिसके चलते यहां भी तालाब को स्वच्छ किया जा रहा है जिस कार्य को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।
उक्त सफाई अभियान कलेक्टर मयंक अग्रवाल के मार्ग दर्शन में जन सहयोग से किया गया है।
इसकी शुरुआत आज कड़कड़ाती सर्दी के बीच
रैकवार मांझी समाज के युवाओं द्वारा शुरू की गई। इन युवाओं का कहना है महज 10दिनों में हम लोग इस तालाब को स्वच्छ और सुंदर बना देगे।













