दमोह मड़ियादो। मड़ियादो बफर जोन क्षेत्र स्थित झाड़ू बाबा सिद्ध स्थल पर बुधवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने यहां पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों की भीड़ दिनभर यहां पहुंचती रही।झाड़ू बाबा स्थल पर हरियाली अमावस्या के दिन पूजा करने की परंपरा है। श्रद्धालु यहां दाल-बाटी, भरता सहित अन्य व्यंजन बनाकर बाबा को भोग लगाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार झाड़ू बाबा को पालतू मवेशियों का रक्षक माना जाता है।
' '
इधर, क्षेत्र में बाघ की मूवमेंट होने के कारण वन विभाग ने मंगलवार को मुनादी कराकर लोगों से उक्त क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की थी। इसके बावजूद बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु झाड़ू बाबा स्थल पहुंचे और पूजा-अर्चना की।बाघ की मौजूदगी के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने से सुरक्षा को लेकर स्थिति चिंताजनक रही। हालांकि इस दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।












