दमोह।एमपी

हटा पन्ना मार्ग पर डस्टर कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर कर चालक हुआ घायल

एंकर/- हटा पन्ना स्टेट हाईवे स्थित अंधियारा बगीचा एरिया में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल की डस्टर कार को ट्रक ने टक्कर मार दी हादसे में कार छतिग्रस्त हो गई और कार चालक को भी चोट लगी है।

शिवचरण पटेल बछामा गांव स्थित फार्म हाउस से वापिस गांधी वार्ड हटा आवास लौट रहे थे, तभी हटा थाना क्षेत्र के अंधियारा बगीचा एरिया मे ट्रक ने टक्कर मार दी
हादसे में शिवचरण पटेल बाल बाल बच गए। वही हादसे में कार चालक को चोटे आई है। यह हादसा अंधियारा बगीचा के समीप क्रासिंग करते समय हुआ है। दरअसल गेंहू से भरा हुआ MP34 H 0573 राम लला सरकार कंपनी दमोह का ट्रक गैसाबाद की ओर से आ रहा था वही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल भी अपने ग्रह ग्राम बछामा से लौट रहे थे।
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ मौके से फरार हो गया। गनीमत रही की घटना में कोई हताहत नही हुआ
मामले में हटा थाना पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुचकर ट्रक को जप्त कर मामला दर्ज कर लिया है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!