सेनानियों के घर पर हुआ उनका सम्मान
भोपाल : गुरूवार राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों श्री मुख्तार खान, श्री हबीब नज़र, श्री मोहम्मद जमीर खां, श्रीमती नारायणी देवी, श्री देवीशरण, श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमती चंद्रावती सिंह और श्रीमती सावित्री देवी को उनके निवास पर आज सम्मानित किया गया। राज्यपाल की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ एवं शॉल, श्रीफल और मिठाई राजभवन के अधिकारियों द्वारा उनके निवास पर भेंट कर सम्मानित किया गया।












