हटा।दमोह
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हटा विधायक उमा देवी खटीक द्वारा सिविल अस्पताल हटा में डाक्टरों की टीम के साथ गमलों में पौधे लगाए।
विधायक उमा देवी खटीक के साथ प्रभारी बीएमओ डॉ. अमन श्रीवास्तव,डॉ. यूएस पटेल एवं समस्त डॉक्टर और स्टाफ मौजूद रहा और पौधा रोपण कार्य किया।
जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों में जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मड़ियादो उपतहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार ने ध्वजारोहण किया। थाना मड़ियादो में थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने थाना रजपुरा में राजीव पुरोहित जिला सहकारी बैंक सहकारी समिति प्रबंधक लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल, पन्ना टाइगर रिजर्व बफर वन परिक्षेत्र मड़ियादो में हरिहर भार्गव वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।













