दमोह।एमपी
हटा नगर के समाजसेवी अपना हर रबिवार को कही ना कही विशेष श्रमदान देते आ रहे हैं

रविवार तहसील हटा के मुक्तिधाम में समाजसेवी बसंत फौजदार की स्मृति में उनके पुत्र रितेश अग्रवाल संजय वार्ड पार्षद द्वारा मुक्तिधाम में नई बगिया का निर्माण किया जा रहा है, उसी बगिया में सभी समाजसेवियों ने मिलकर साफ सफाई एवं कुछ नए पौधे रोपित किये।

एवं पौधों पर मिट्टी देने का कार्य व सभी पेड़ पौधों को पानी देने का कार्य शुरू किया गया इसके उपरांत जगह-जगह शराब कि बोतले पानी पाउच कचरा इकट्ठा कर नष्ट किया ।
कार्यक्रम के उपरांत नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं डॉ विजय बजाज जी के जन्मदिन के उपलक्ष पर समाजसेवियों ने मिलकर आम का पौधा लगाया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी













