कटनी।एमपी

पहरूआ के जंगल से नर चीतल के मांस, सींग और चमड़े को तस्करी मामले में 5 व्यक्तियों को वन विभाग ने पकड़ा।

चीतल को मारने के बाद शिकारी उसका मांस, खाल और सींग लेकर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। पकड़े गए शिकारियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए कारवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मंटोला थाना कुठला निवासी 38 वर्षीय केश कुमार पिता दयाराम चौधरी, ग्राम नुनागर थाना शाहनगर जिला पन्ना निवासी 21 वर्षीय डोलन पिता बुद्धू चौधरी, ग्राम नुनागर थाना शाहनगर जिला पन्ना निवासी 28 वर्षीय किशन पिता बुद्धू चौधरी, ग्राम मंटोला थाना कुठला निवासी 54 वर्षीय अच्छेलाल पिता शंभू प्रसाद चौधरी एवं ग्राम मंटोला थाना कुठला निवासी 35 वर्षीय रामकिशोर पिता दयाराम चौधरी ने 5 फरवरी को आरएफ 80 गुगल्ला जंगल बीट पहरुआ खरखरी कटनी में एक न चीतल का शिकार किया।

चीतल का शिकार करने के बाद उक्त आरोपी चीतल के मांस को एक पॉलिथीन में छुपा कर बैग में रखकर जा रहे थे। इसी दौरान घेराबंदी करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!