IMG_20240819_154849
Picsart_25-01-25_15-46-51-739
Picsart_25-01-21_10-19-45-140
Picsart_25-01-25_15-00-22-503
Picsart_25-01-25_16-29-36-011
Picsart_25-01-25_15-19-27-959
Picsart_25-01-25_15-24-49-112
Picsart_25-01-20_12-53-01-269
Picsart_25-01-20_13-08-46-336
Picsart_25-01-20_13-14-01-904
Picsart_25-07-16_11-18-01-216
previous arrow
next arrow

24 मार्च विश्व क्षय दिवस के अंतर्गत टीबी मुक्त मध्य प्रदेश जागरूकता माह का आयोजन 15 मार्च से 15 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा…

दमोह, कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सरोजिनी जेम्स बेक के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व क्षय दिवस, 24 मार्च 2024 के अवसर पर टीबी मुक्त मध्य प्रदेश जागरूकता कार्यक्रम 15 मार्च से 15 अप्रैल तक आयोजित होगा, जिसके लिए आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त एनटीईपी स्टाफ एवं एनजीओ पार्टनर उपस्थित हुए, जिला क्षय अधिकारी डॉ. गौरव जैन ने बताया कि 15 मार्च से 15 अप्रैल तक वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान का अधिक से अधिक प्रचार एवं शासन की मनसा अनुसार सोमवार एवं गुरुवार को आयोजित प्रति सत्र में अनिवार्यता 70 हितग्राहियों का टीकाकरण करने हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास करें, श्री जैन ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रत्येक दिन टीबी के बारे में जन जागरूकता हेतु टीबी चैंपियंस के व्यक्तिगत अनुभवों को आमजन मानस तक पहुंचाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाए, साथ में एक्टिव केस फाइंडिंग प्रत्येक सप्ताह कम से कम 10 गांव में टीबी के लक्षणों की जांच हेतु कैंप, प्रत्येक टी यू में आयोजित किए जाए, कैंप स्थल पर पर्याप्त टीबी के प्रचार प्रसार हेतु आईईसी सामग्री प्रस्तुत करें, जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री दीपक सिंह राजपूत ने बताया कि 24 मार्च 2024, वर्ल्ड टीबी डे पर एनटीईपी स्टाफ एवं स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी प्रत्येक ब्लॉक में किया जाएगा, साथ में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, ताकि छात्र और शिक्षकों को टीबी के बारे में स्वास्थ शिक्षा को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से जानकारी दी जाएगी, जन जागरूकता कार्यक्रम में साइकिल रैली, सफलता की कहानी, टीबी चैंपियन, सरपंच महोदय, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, आशा सुपरवाइजर एवं टीबी रोगी की सहमति से उनके अनुभवों और विचारों को मोबाइल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने हेतु व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी ब्लॉक के एसटीएस, एसटीएलएस , टीबीएचवी प्रत्येक सप्ताह जानकारी देंगे. श्री राजपूत ने बताया कि इस पखवाड़े में ज्यादा से ज्यादा नि- क्षय मित्र भी बनाने का प्रयास युद्ध स्तर पर किया जाएगा, वर्तमान में दमोह जिले में 160 नि- क्षय मित्र है, साथ में जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मैराथन दौड़, माइकिंग, टीबी प्रचार प्रसार गतिविधि में आंगनबाड़ी केंद्रों और हेल्थ वेलनेस सेंटर में टीबी स्क्रीनिंग और टेस्टिंग के कैंप भी आयोजित किए जाएंगे, उक्त बैठक में एसटीएलएस श्री राजेश उपाध्याय, श्री अमित बिलथरिया,श्री भूषण पटेल ,एसटीएस श्री प्रदीप राही, श्री चेतन अग्रवाल,श्री कमल श्रीवास्तव, श्री कमलेश लोहारिया, श्री संतोष सिंह, श्री नितिन असाटी, श्री भानु प्रताप सिंह लोधी, लैब टेक्नीशियन श्री श्याम सुंदर श्रीवास, श्रीमती रितु, राखी ताम्रकार, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती प्रिया नायक, साई आशीष डीपीएम श्री शिवांक असाटी, टीबीएचवी श्री सुरेन्द्र दुबे एवं ममता फाउंडेशन डीपीएम श्री अभिषेक तिवारी, टीबी चैंपियन श्रीमती राधा लोधी आदि की उपस्थिति रही

IMG_20240819_154849
Picsart_25-01-25_15-46-51-739
Picsart_25-01-21_10-19-45-140
Picsart_25-01-25_15-00-22-503
Picsart_25-01-25_16-29-36-011
Picsart_25-01-25_15-19-27-959
Picsart_25-01-25_15-24-49-112
Picsart_25-01-20_12-53-01-269
Picsart_25-01-20_13-08-46-336
Picsart_25-01-20_13-14-01-904
Picsart_25-07-16_11-18-01-216
previous arrow
next arrow

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!