हटा,दमोह(एमपी) जनपद पंचायत हटा अंतर्गत ग्राम पंचायत मादो में केन बेतवा लिंक परियोजना को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। ऐसे कार्यक्रम हटा जनपद पंचायत के लगभग सभी ग्राम पंचायत में आयोजित होना है जो केन बेतवा लिंक परियोजना से लाभान्वित होंगे। उक्त परियोजना के तहत बांध छतरपुर जिले के डोडन गांव के समीप प्रस्तावित है। केन बेतवा लिंक परियोजना के तहत बांध को स्वीकृति प्रदान होने के बाद बांध से होने वाले लाभान्वित ग्रामों में प्रशासन द्वारा जनजागरुकता,

नुक्कड़ नाटक ,कलशयात्रा जैसे कार्यक्रम कर जागरूक किया जा रहा है।
जिसके लिए केन बेतवा लिंक परियोजना के तहत लाभान्वित गावों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।मंगलवार जनपद पंचायत हटा की ग्राम पंचायत मादो में जन जागरण कार्यक्रम हुआ जिसमें ग्राम की मातृशक्ति ने कलश यात्रा निकालकर अभिनंदन किया, नोडल अधिकारी लाखन सिंह कोंकडे और सचिव रामकिशुन मिश्रा ने ग्रामीणों को केन वेतवा लिंक परियोजना के लाभ बताए,कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत मादो सरपंच लक्ष्मण सिंह और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!