अतुल पन्या हटा(दमोह)
हटा/ सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र ,जैनतीर्थ कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आयोजित आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान कार्यक्रम हेतु विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है निर्यापक श्रमण श्री नियम सागर जी महाराज,निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ,निर्यापक श्रमण श्री समतासागर जी महाराज, निर्यापक श्रमण श्री अभयसागर जी महाराज ,मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने पंडाल का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।पंडाल में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मुनि संघ मंच पर विराजमान होंगे। आर्यिका संघ, ऐलक, क्षुल्लक जी महाराज अलग विराजमान होंगे ।सरसंघ संचालक श्री मोहन भागवत जी अतिथियों को बैठने के लिए अलग मंच होगा ।हथकरघा, प्रतिभास्थली, दयोदय ,भाग्योदय आदि प्रकल्प जो आचार्य श्री ने प्रारंभ कराए हैं वो अपनी जानकारी देंगे, ब्रह्मचारी भैया जी, दीदी जी, प्रतिभास्थली की दीदी को बैठने अलग व्यवस्था होगी । श्रेष्ठीजनों को, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी, महोत्सव समिति, कैमरामैन, मीडिया, को बैठने अलग व्यवस्था की गई है। लाखों जन समूह इस कार्यक्रम को देखेगा 34 एलईडी के माध्यम से जनसमूह कार्यक्रम देख सकेंगे।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!