दमोह।एमपी

दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक में आने वाले पटेरा गेहूं खरीदी केंद्र पर एक सेल्समैन को साढे ₹3000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी सेल्समैन हरिसिंह ठाकुर शिकायतकर्ता किसान से ₹25 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से रिश्वत मांग रहा था। महूना गांव निवासी किसान प्रकाश पटेल ने एक मई को सागर लोकायुक्त में शिकायत की थी। लोकायुक्त टीम में शामिल टीआई केपीएस बेन ने बताया कि आरोपी सेल्समैन के द्वारा किसान से रिश्वत मांगी जा रही है। वह पहले ₹3100 और दूसरी बार 620 रुपए रिश्वत के दे चुका था। और अब फिर से मांग रहा है। शुक्रवार दोपहर सागर लोकायुक्त टीम ने किसान को केमिकल युक्त नोट देकर सेल्समैन के पास भेजा। जैसे ही सेल्समैन ने रुपए अपने हाथ में लिए टीम ने दबोच लिया। आरोपी सेल्समैन के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!