पाटन गांव में उल्टी, दस्त से 9 लोग बीमार
मड़ियादो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद हटा रेफर
हटा,दमोह एमपी। बुधवार ग्राम पंचायत चोरईया अंतर्गत गांव पाटन में डायरिया की चपेट में आने से 9 लोग बीमार हो गए बीमार व्यक्तियों में धम्मा,महादेव, कुवर,नोनेलाल, सझली बहू आदिवासी सहित अन्य बीमार हुए जिन्हे, मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जन्मे पांच बीमारो को तुरंत हटा रैफर किया था बाद में 4 और मरीजों को सिविल अस्पताल हटा रैफर किया गया है।
बताया जा रहा हैं बीमार हुए लोगों द्वारा कोदो की रोटी और भाजी का भोजन किया था जिसके बाद उन्हें उल्टी दस्त होने लगे।













