रविवार जनपद जबेरा के ग्राम में खेर माता के भंडारे से लोट रही चार बच्चियों की तलैया में डूबने से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है की नहाने के दौरान एक बच्ची डूबने लगी थी जिसे बचाने गई तीन और बच्चियों की मौत हो गई ।घटना से गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।जिनके अंतिम संस्कार में सोमवार को जबेरा से विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी सम्मिलित हुए।
Picsart_25-01-20_11-24-49-365
IMG_20240819_154849
श्री लोधी ने बताया कि देर रात बहुत ही दुखद सूचना प्राप्त हुई थी जिसको संज्ञान में लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से कॉल के माध्यम से सूचना दी और उन्होंने तत्काल ही प्रशासन को मृतक हुई चार बच्चियों को चार चार लाख रुपए की आर्थिक मदद के निर्देश दिए हैं। इस दुख की घड़ी में मैं परिवार जनों के साथ हूं हर संभव मदद की जाएगी
एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद