मार्ग बंद होने से आवागमन प्रभावित, बर्धा खेरा पुल पर बाड़ का पानी होने के बाद चालक ने निकली बस, कलेक्टर ने की करवाई
हटा,दमोह एमपी। जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में बाड़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। हटा नगर में घरों में पानी भर गया जिससे लोग परेशान देखे गए। हटा नगर स्थित नावघाट पर विराजे गणेश जी के पंडाल को चारो ओर से पानी ने घेरा , आयोजको द्वारा पंडाल से जरूरी सामान हटाया। दूसरी ओर सुनार नदी किनारे निचले इलाकों में खेत जल मग्न हो गए जिससे खेतों में खड़ी फसल डूब गई। इस समय उड़द फसल कटाई कार्य जारी था, वह भी बारिश के कारण प्रभावित हुआ है। किसानों की माने तो खेतों में कटी पड़ी फसले नष्ट हो रही हैं।
उफान पर नदी नाले आवागमन बंद
हटा दरगुआ हाइवे मार्ग हारट के समीप सुनार नदी के पुल पर बाड़ का पानी भर जाने से मार्ग बंद हो गया वही मड़ियादो से जटाशंकर रूट से छतरपुर जाने वाला मार्ग चौरईया पर बराना नदी उफान पर होने से पुल डूब गया जिस कारण मार्ग बंद रहा।
लापरवाही पर कारवाई
एक बस बर्धा खेरा मार्ग पर पुल पर पानी होने के बावजूद निकलते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर द्वारा मामला संज्ञान में लिया और आरटीओ को बस का परमिट कैंसल कर ने निर्देश दिए।













