हटा,दमोह।एमपी.कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार थाना क्षेत्र अंतर्गत हिनोता के समीप पटपरा नाले के समीप महिला अधजला शव मिला है। मौके पर केरोसिन तेल की खाली कुप्पी भी प्राप्त हुई हैं। 
' '
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुम्हारी रोहित दुवेदी स्टाप सहित मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में लग गए । मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। बताया जाता है की मृतक महिला के हाथ और पैर ही साबित थे बाकी का शरीर जल चुका था। ऐसे में मृतक की शिनाख्त करना एक बड़ी चुनौती है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।












