हटा,दमोह। शनिवार वन परिक्षेत्र मड़ियादो अंतर्गत पाली बीट में एक खेत में नील गाय का सिर,मांस मिलने के बाद रविवार डॉग स्कार्ड टीम द्वारा सर्चिग कर शिकार के सबूत तलाश किए। दरअसल शनिवार वन विभाग की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अरहर फसल के बीच खेत में जमीन में गड्ढा खोद कर छिपाया गया नील गाय का सिर सहित अन्य अवशेष बरामद किया थे।
उल्लेखनीय है उक्त क्षेत्र पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शामिल है।
रविवार प डॉग स्कार्ड टीम ने सर्च के दौरान बहेलिया टोला के समीप नाले में नीलगाय का ओर भी मांस जब्त किया है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी मड़ियादो पीटीआर विकास जी एस चौहान ने बताया शुरुआती जांच में तीन आरोपियों के नाम सामने आए थे,जिसमे दो आरोपी को गिरफ्तार कर पूंछताछ की जा रही है। शिकार में अभी ओर भी आरोपी होने की संभावना है।बल्लू व रेशू पारदी को गिरफ्तार किया गया है एवं एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। नील का पोस्टमार्टम पश्चात चौकी भरका के जंगल में जला कर विनष्टीकरण की करवाई की गई।













