वर्धा मड़ियादो सड़क मार्ग पर हुआ हादसा
हटा, दमोह थाना क्षेत्र मड़ियादो अंतर्गत वर्धा मड़ियादो मार्ग पर कनकपुरा गांव के समीप यात्री बस का अगला टायर फट जाने से बस अनियंत्रित हो कर नाले में जा घुसी और पलटने से बच गई हादसे में करीब आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटे आई है। जिनमें आठ घायलों का मड़ियादो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। यात्री बस हटा से अमानगंज जा रही थी जो सुबह करीब 10:20 बजे हादसे का शिकार हो गई।
घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी मड़ियादो ब्रिजेश पांडे स्टाप के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।













