मड़ियादो दमोह।मुहर्रम पर्व और आगामी अन्य त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आज मड़ियादो पुलिस थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई,थाना प्रभारी रोहित द्विवेदी ने बैठक में उपस्थित लोगो से त्योहार आयोजन की रूपरेखा आदि चर्चा कर सभी से भाईचारे और शांति सौहार्द के साथ उत्सव मनाने की अपील की।
Picsart_25-01-20_11-24-49-365
IMG_20240819_154849
साथ ही लोगो को बताया कि बारिश के दिनों में जलभराव और नदी नालों के उफान पर होने की स्थिति में सावधानियां रखते हुए पुलिस व्यवस्था में सहयोग करे,आसपास के लोगो को भी समझाए की बाढ़ की स्थिति में नाला या पुलिया पार करने का जोखिम न ले ताकि सभी लोग सुरक्षित रहें. बैठक में लोगो से व्यवस्थाओ को लेकर सुझाव भी लिए गए.शांति समिति की बैठक में जामा मस्जिद मड़ियादो के हाफ़िज़ साहब सहित डॉ रामगोपाल सोनी,बसन्त अग्रवाल,मुकेश पांडे,महेंद्र अग्रवाल,विष्णु सोनी,बलराम अहिरवार,फूल खान मलवारा,विनोद अहिरवार आदि लोगो की उपस्थिति रही
एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद