दमोह।एमपी मड़ियादो चोरईया मार्ग पर श्रद्धालुओं को सुबह सुबह तेंदुआ दिखाई दिया ।
Picsart_25-01-20_11-24-49-365
IMG_20240819_154849
सावन सोमवार को प्रसिद्ध जटाशंकर धाम जा रहे श्रद्धालु सड़क पर तेंदुए को बैठा देख रोमांचित हो उठे,तेंदुए के मूवमेंट को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया,काफी देर तक तेंदुआ सड़क किनारे बैठा रहा और कुछ देर बाद जंगल की ओर निकल गया,जंगल जीव के जानकार बताते हैं ये गर्भवती मादा तेंदुआ प्रतीत होता है जो प्रसव के बाद बच्चों के लिए एक सुरक्षित स्थान की खोज में भटक रहा है। ये मडियादो बफर जोन के खुशनुमा तस्वीरें हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करतीं हैं।उल्लेखनीय है उक्त क्षेत्र पन्ना टाइगर रिजर्व अंतर्गत मड़ियादो बफर जोन में शामिल है, इस क्षेत्र में वन्य प्राणियों की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें शाकाहारी वन्य प्राणियों के अलावा हिंसक वन्य जीव भी शामिल हैं।
एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद