वर्धा – दमोह। ग्राम वर्धा के पटेली मोहल्ला में ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब सेकड़ा भर परिवार दो दिनों से बिजली संकट झेल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर तीन माह से खराब था और सिंगल फेस सप्लाई दे रहा था, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। अब पूरी तरह बिजली बंद होने से लोगों को गर्मी, अंधेरे और पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
By Yusuph Pathan
एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

