दलित परिवार

दमोह के इमलाई से लगुन लेकर बरवटा गये दलित परिवारों को दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट कर खदेड़ा

दमोह जिले में लगातार हो रहे हैं दलितों पर अत्याचार

दमोह। दमोह के इमलाई गांव से महेश अहिरवार हल्के अहिरवार अपने परिजनों के अपनी बेटी की लगुन लेकर इमलिया चौकी के अन्तर्गत आने वाले वरवटा गांव लेकर गये हुए थे। जैसे ही दलित परिवार वरवटा गांव गंगाराम अहिरवार के घर पहुंचे और कुछ ही समय गांव के दबंग मुठ्ठू ठाकुर,छोटू ठाकुर पुष्पेन्द्र ठाकुर, गोविंद ठाकुर, विश्राम ठाकुर, लल्लू ठाकुर, चन्द्रभान ठाकुर,उत्तम ठाकुर भोला ठाकुर सहित अन्य लोग अचानक घर पहुंचे और दमोह के इमलाई से वरवटा गये दलित परिवारों को जमखर पीटा और दमोह के दलित परिवार अपनी जान बचाकर वरवटा से भागे और सीधे इमलिया चौकी पर आकर दलित परिवार पर बीती आपबीती को चौकी प्रभारी को सुनाई। हालांकि दमोह में बीते कुछ माहों में दलित परिवार पर लगातार हमले हुए हैं। जिससे लोगो में दहशत क माहौल व्याप्त है। फिलहाल दलित परिवार खबर लिखे जाने तक इमलिया चौकी में बढ़ी संख्या में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने इमलिया चौकी में मौजूद हैं। जहां पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

By Yusuph Pathan

एमपी प्लस न्यूज में आपका स्वागत है में हूं यूसुफ पठान बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठा रहा हूं , आगे भी जंग जारी है हमें सपोर्ट करें -धन्यवाद

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!